टीटीआर में सिखाये आपदा प्रबंधन व् सुरक्षा के उपाय
टीटीआर में सिखाये आपदा प्रबंधन व् सुरक्षा के उपाय
परवानू , 27 अप्रैल
परवानू के टीटीआर होटल में गुरुवार को सुबह प्रशासन की ओर से मौक ड्रिल का आयोजन किया गया | जिसमे प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन दल, अग्निशमन विभाग चिकित्सा विभाग व् अन्य विभागों द्वारा आपदा के समय सुरक्षा के बारे में बताया |

सुरक्षा की दृष्टि से होटल कर्मियों को सेफ्टी के कई ऐसे उपाय बताये जिस से आपदा से बचाव किया जा सकता है | साथ ही ऐसे सुरक्षा उपायों से आपदा के समय होने वाले नुक्सान को भी कम किया जा सकता है |

ड्रिल के दौरान सभी विभाग अपने वहनों व् सुरक्षा यंत्रों व् उपकरणों के साथ पहुंचे तथा बचाव कार्य व् सुरक्षा प्रबंधों का प्रदर्शन किया | गौर हो की पिछले वर्ष ट्रॉली अटकने से कई लोगों की जान खतरे में पड़ गयी थी जिसे आपदा प्रबंधन दल द्वारा सुरक्षित निकाला गया था | ऐसे हादसों को भविष्य में होने से रोकने या फिर होने पर उनसे बचाव के लिए यह ड्रिल एक्सरसाइज़ आयोजित की गयी थी | इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ,एनडीआरएफ के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केन्द्र के सहायक समादेशक संतोष कुमार ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वयक प्रदीप ठाकुर एवं वर्षा ठाकुर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी परवाणु डाॅ. कविता शर्मा, नायब तहसीलदार परवाणु कमल रोहाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, टिम्बर ट्रैल रिजॉर्ट के सुमित सूद एवं अन्य कर्मचारी तथा त्वरित प्रतिक्रिया बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे |
