Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
हिमाचल

जनजातीय क्षेत्रों का विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताशिमला:15 अप्रैल, 2023

Spread the love

जनजातीय क्षेत्रों का विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
शिमला:15 अप्रैल, 2023
राज्य में लगभग 12 हजार फुट की ऊंचाई पर चीन की सीमा के समीप काजा में 76वें हिमाचल दिवस का आयोजन कर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा संदेश दिया है कि वर्तमान सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है।
हिमाचल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ”चीन सीमा के साथ सटे क्षेत्र के निवासियों में राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट कर भरी है, जिसके लिए मैं सभी काजावासियों को नमन करता हूं।“ उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा और यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कई घोषणाएं भी की।

इससे पहले, शुक्रवार सांय ढंखर गोम्पा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गोम्पा में एक होस्टल के निर्माण और पेयजल योजना की घोषणा की। देर सांय काजा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय निवासियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन को बहाल करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले महिला मंडल को 50 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *