Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, May 30, 2026
राजनीतीहिमाचल

राज्यपाल ने सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर जन सहयोग का आग्रह कियाशिमला:30 अप्रैल, 2023 राजभवन में मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई

Spread the love

राज्यपाल ने सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर जन सहयोग का आग्रह किया
शिमला:30 अप्रैल, 2023
राजभवन में मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की आज यहां राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग की गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के माध्यम से इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विद्यानंद सरैक और नेक राम शर्मा, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों के विजेता और प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में उल्लेखित प्रदेश के विशिष्ट लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया।
मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के उपरान्त राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि यह समाज के साथ संवाद का कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके। इसके माध्यम से समाज में प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगों को समाज के नायक के रूप में लोकप्रिय करना है। ये नायक लोगांे के आदर्श के रूप में स्थापित होकर अन्य के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रहे हैंें। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में जन सरोकार से जुड़े कई विषयों पर संवाद किया गया है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के लोगों की प्रतिभा का उल्लेख किया है। प्रदेश के प्रतिभाशाली लोग देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं, यह बात प्रशंसा का विषय है। सोलन स्थित मानव भारती संस्था और इससे जुड़ी उर्मिला बाल्दी, संजना और विपुल गोयल, चम्बा के भटियात विधान सभा क्षेत्र के अध्यापक आशीष बैहल, ऊना जिले के गांव भटोली के प्राथमिक अध्यापक राम कुमार जोशी, हमीरपुर के जगदीश चन्द्र और कई अन्य प्रतिभाशाली लोग इस सूची में शामिल हैं।
राज्यपाल ने नशामुक्ति, प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान, प्राकृतिक खेती, पोषणयुक्त अनाज की खेती के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों पर पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह जन सरोकार के विषय हैं, जिसमें हर व्यक्ति को सहयोग करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर चर्चा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक (अपराध) डी.के. चौधरी, और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की नशा निवारण विशेषज्ञ डॉ. निधि ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर एक प्रस्तुति दी। निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी ने तपेदिक उन्मूलन, कृृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, रघुबीर सिंह ने पोषणयुक्त अनाज और उप निदेशक, कृषि महेंद्र भवानी ने प्राकृतिक खेती पर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पद्मश्री नेक राम शर्मा ने भी बहुमूल्य विचार व्यक्त किए।
इससे पहले, उप-महानिदेशक आकाशवाणी और दूरदर्शन गुरविंदर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख पूनम सिंह ने लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल का स्वागत किया।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के अधिकारी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *