Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Array to string conversion in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/formatting.php on line 1128
Saturday, May 30, 2026
डेली न्यूज़

विद्यार्थियों ने त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कियाशिमला:09 मई, 2023

Spread the love

विद्यार्थियों ने त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
शिमला:09 मई, 2023
मणिपुर के तनावग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए हिमाचल के विद्यार्थियों ने सोमवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में शिष्टाचार भेंट की।
उन्होंने त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप मणिपुर में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हिमाचल से संबंधित पांच विद्यार्थी सकुशल दिल्ली पहुंचे। विद्यार्थियों को विशेष उड़ान के माध्यम से इम्फाल से कोलकाता और उसके उपरांत दिल्ली लाया गया।


मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर बच्चों का यात्रा खर्चा भी वहन किया।
इससे पहले गत देर सायं हिमाचल भवन मंे पहुंचने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने इन विद्यार्थियों की अगवानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *