Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Monday, February 9, 2026
Uncategorized

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारीशिमला ब्यूरो:12 नवम्बर 2025

Spread the love

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी
शिमला ब्यूरो:12 नवम्बर 2025
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 से 17 नवंबर, 2025 तक जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू तथा चौपाल विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 14 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे जुब्बल में तकनीकी शिक्षा मंत्री के साथ जुब्बल-कोटखाई निर्वाचन क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


शिक्षा मंत्री 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे झड़ग में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत झड़ग के पंचायत भवन तथा सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह झड़ग में आगामी शांत महायज्ञ से संबंधित चल रही तैयारियों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।
रोहित ठाकुर 16 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खद्दर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 17 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे पुडग में चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह धंदरोटी नाला से कैमली गांव तक संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *