Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, May 30, 2026
हिमाचल

जी.डी. की अध्यक्षयता में 27 जून को होगी इंडियन टेक्नोमैक की नीलामी

Spread the love

जी.डी. की अध्यक्षयता में 27 जून को होगी इंडियन टेक्नोमैक की नीलामी

परवाणू :9 /5/23
परवानू के सेक्टर 1 ए स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय में पांवटा साहिब स्थित कम्पनी टेक्नोमैक कंपनी की नीलामी को लेकर एक बैठक की गयी |  संयुक्त आयुक्त एसईजेड परवाणू जीडी ठाकुर की अध्यक्षता में  टेक्नोमैक कंपनी के लिए हितधारकों की बैठक में हिमाचल प्रदेश के माननीय उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त नीलामी समिति के सदस्य भी मौजूद रहे | बैठक में  नीलामी के विभिन्न तौर तरीकों के बारे में बताया गया |  जीडी ठाकुर ठाकुर ने बताया की बैठक में कंपनी की 160 करोड़ रुपये की संपत्ति की आगामी नीलामी का निर्धारण किया गया है |

उन्होंने बताया की 27 जून को होने वाली नीलामी प्रक्रिया के लिए समिति द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने का प्रस्ताव पारित किया गया | बता दें की जीडी ठाकुर के नेतृत्व में कंपनी की अवैध सम्पतियों लगाम लगा कर विभाग को हो रहे करोड़ों के नुक्सान से बचाया तथा करोड़ों का राजस्व कंपनी से वसूला | 125 बीघा में विकसित प्लाट के आलावा अन्य सम्पतियों की नीलामी भी की जाएगी | जीडी ठाकुर के नेतृत्व में अब तक हुई नीलामी की प्रगति की समिति के सभी सदस्यों ने सराहना की। जीडी ठाकुर ने कहा की कर चोरी के करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा | उन्होंने सभी से समय से अपना कर जमा करने की अपील करते हुए कहा की समय से कर जमा होने से प्रदेश का उचित विकास होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *