Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, May 30, 2026
हिमाचल

ठेकेदारों ने नप अध्यक्ष के पति के खिलाफ दी शिकायतपरवानू:3 जून 2023

Spread the love

ठेकेदारों ने नप अध्यक्ष के पति के खिलाफ दी शिकायत
परवानू:3 जून 2023
नियमों को की अनदेखी को लेकर परवाणू नगर परिषद इन दिनों विवादों का केंद्र बनती जा रही है | हाल ही में एक वीडियो के वायरल होने से एक नया विवाद नगर परिषद में शुरू हो गया है | परवाणू के सेक्टर 1 ए में लगे एक डंगे में दरार आने पर ठेकेदार द्वारा उसे ढकने के लिए मिटटी डालने को हुए इस विवाद के चलते ठेकेदारों ने नप अध्यक्ष के पति के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन व् कार्यकारी अधिकारी को शिकायत दी है | बता दें की जिस डंगे को लेकर यह विवाद शुरू हुआ वह निजी भूमी में है या फिर नप के अधीन इस पर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है |

ठेकेदारों ने अपनी शिकायत में लिखा है की नप अध्यक्ष के पति मनोज शर्मा ने कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया | इसके अलावा मनोज शर्मा ने शाम को नप कार्यालय में जाकर ठेकेदार को धमकाया ऐसा अपनी शिकायत में लिखा है | गौर हो की जिस डंगे को लेकर विवाद गरमा रहा है वह नप के अधीन है या निजी भूमी है इस बारे में स्वयं नप अधिकारी भी आश्वस्त नहीं है | ऐसे में यदि वह निजी भूमी है तो नप ने टेंडर कैसे किया और यदि नप के अधीन है तो ठेकेदार के खिलाफ नप क्या कायर्वाही करती है यह बड़ा सवाल है | वहीँ इस बारे में नप अध्यक्ष के पति से बात करने पर उन्होंने इस साजिश बताते हुए कहा की ठेकेदार व् पार्षद मिलकर नप कार्यों में धांधली कर रहे हैं | मनोज ने कहा की निशा शर्मा ने ठेकेदारों के गलत कार्यों का समर्थन नहीं किया जिस वजह से ठेकेदार अध्यक्ष के खिलाफ साजिशें कर रहे हैं | यही वजह है की ठेकेदारों ने पार्षदों को भी बरगला कर अध्यक्ष के खिलाफ कर दिया है ताकि गलत कार्यों कपार पर्दा पड़ा रहे व् आगे भी गलत कार्य करते रहें |
हिमुडा के साथ मिलकर करेंगे जमीन की जांच
ठेकेदारों ने नप अध्यक्ष के पति मनोज शर्मा के खिलाफ शिकायत दी है जो की उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी है वहीं नप अध्यक्ष ने डंगे की जाँच के निर्देश दिए हैं वह भी उच्चाधिकारियों को अग्रेषित कर दिए गए हैं | जमीन के बारे में हिमुडा के साथ मिलकर जाँच की जाएगी की यह जमीन नप के अधीन है या निजी है |
अनुभव शर्मा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद परवाणू
अधिकारीयों व् ठेकेदारों के कार्यों पर विभाग का नहीं ध्यान
हाल ही में लगे डंगे में आई दरार को ढकने का प्रयास करने पर रोकने को लेकर ठेकेदारों ने मेरे खिलाफ साजिश की है | ठेकेदार का कहना है की मैंने उसे शाम के वक्त उसे नप कार्यालय में जाकर धमकाया ऐसे में मैं नप अधिकारयों से यह जानना चाहता हूँ की नप अधिकारीयों की गैरमौजूदगी में ठेकेदार कार्यालय में कैसे बैठे रहते हैं | ठेकेदार अपने केवल अपने गलत कार्यों को छुपाने के लिए सरकार व् नप अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *