शिमला ! जिला के ऐतिहासिक टाउन हॉल में खुलेगा हाई एंड कैफे !
शिमला , 11 फरवरी 2023
शिमला ! जिला के ऐतिहासिक टाउन हॉल में खुलेगा हाई एंड कैफे !
शिमला , 11 फरवरी 2023
राजधानी शिमला ऐतिहासिक भवन टाउन हॉल में जल्द हाई एंड कैफे खुलने जा रहा है इसको लेकर दिल्ली की एक कंपनी के साथ नगर निगम ने समझौता कर लिया है और कंपनी हर साल हर महीने नगर निगम को 13 लाख किराए के रूप में देगी। कंपनी द्वारा टाउन हॉल में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की कंपनियों को काउंटर मुहैया करवाएगी जहां पर लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न तरह के खाने की चीजें मुहैया हो सकेंगे इसको लेकर बीते दिनों दिल्ली में कंपनी के साथ एमओयू भी साइन किया गया है। ये कैफे टाउन हॉल के धरातल मंजिल में खोला जाएगा। टाउन हॉल की धरातल मंजिल 3,800 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ। जहा काउंटर बनाए जाएंगे। वही आगामी 3 माह के भीतर यहां पर कैफे खोला जाएगा।

नगर निगम के आयुक्त आशीष कोहली ने कहा, “कैफे निगम के लिए राजस्व उत्पन्न करने में मदद करेगा, जिसने दिल्ली के एक कंपनी के साथ समझौता किया है, जो हर महीने नगर निगम को 13 लाख रुपये का भुगतान करेगा। 10 साल की अवधि के लिए ये कंपनी को दिया गया हैं।जहा पर कंपनी हाई एंड कैफे खुलेगी
बता दे शिमला के मॉल रोड पर टनल हाल का भवन 114 साल पुराना है। इस भवन का निर्माण ब्रिटिश काल मे हुआ था और टाउन हॉल भवन का जीर्णोद्धार एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा वित्त पोषित लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। पहले इस भवन में नगर निगम का कार्यालय होता था लेकिन जीर्णोद्धार होने के इस भवन में केवल महापौर और उपमहापौर के बैठने के लिए ही जगह दी गई है जबकि धरातल और ऊपरी मंजिल व्यवसायिक प्रयोग के लिए दिया जा रहा है।
