Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Friday, April 17, 2026
राजनीतीसंस्कृतिहिमाचल

डाॅ. शांडिल ने की भजन संध्या में शिरकतसोलन ब्यूरो:12.06.2023

Spread the love

डाॅ. शांडिल ने की भजन संध्या में शिरकत
सोलन ब्यूरो:12.06.2023
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने गत सांय सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित भजन संध्या में भाग लिया।
डाॅ. शांडिल ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी को प्रतिदिन कुछ क्षण ईश्वर की भक्ति में व्यतीत करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि भजन ईश्वर प्राप्ति का सरलतम उपाय माना जाता है और ऐसे आयोजनों से सतसंग की और बढ़ने का सुअवसर प्राप्त होता है।

इस भजन संध्या का आयोजन श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा किया गया।
जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षदगण, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ज़िला कांग्रेस व्यापार मण्डल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जतिन साहनी, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपाध्यक्ष रजत थापा, खण्ड कांग्रेस समिति के सचिव लोकेन्द्र शर्मा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, श्याम परिवार ट्रस्ट के सदस्यों सहित भक्तगण इस अवसर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *