Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, June 13, 2026
राजनीतीहिमाचल

ग्राम सिहारड़ी में नशाखोरी के विरुद्ध जागरूकता अभियान आयोजितसोलन ब्यूरो: 18.06.2023

Spread the love

ग्राम सिहारड़ी में नशाखोरी के विरुद्ध जागरूकता अभियान आयोजित
सोलन ब्यूरो: 18.06.2023
ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति सोलन के संयुक्त तत्वाधान में आज सोलन के कसौली उपमण्डल की ग्राम पंचायत आंजी मातला के गांव सिहारड़ी में नशाखोरी के विरुद्ध एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विशेष जागरूकता अभियान की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कसौली प्रशांत सिंह नेगी ने की।
शिविर का शुभारम्भ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर शिविर में उपस्थित लोगों से नशाखोरी के बारे में विचार-विमर्श कर किया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशाखोरी को रोकना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने उज्जवल भविष्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा की 18 जून से 26 जून, 2023 तक ज़िला सोलन की सभी पंचायतों व स्कूलों में ऐसे जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्र से आए रोगियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत आंजी मातला के प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मपुर के डाॅ. मनदीप सिंह सहित विभिन्न महिला मण्डलों, युवक मण्डलों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *