कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का पहला ट्रायल हुआ सफलशिमला 21 जून 2023
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का पहला ट्रायल हुआ सफल
शिमला 21 जून 2023
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का पहला सफल ट्रायल हुआ। आरडीएसओ लखनऊ और आरसीएफ कपूरथला की टीमों ने संयुक्त रूप से ट्रायल किया। कालका से आरडीएसओ स्पेशल ट्रेन सुबह 8:05 पर रवाना हुई और 1:00 बजे शोघी पहुंची। शोघी पहुंचने पर गाड़ी में लगाए गए सेंसरों की तकनीकी जांच के बाद 1:46 बजे 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर शिमला की ओर रवाना किया गया।

2:27 पर स्पेशल ट्रेन शिमला रेलवे स्टेशन पहुंची। शिमला और शोघी के बीच बुधवार से 10 दिन तक ट्रायल होंगे। ट्रेन को अधिकतम 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर भी चलाया जाएगा। रोजाना 2 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार बढ़ाकर ट्रायल किया जाएगा। आरडीएसओ के उपनिदेशक परीक्षण सुसरन टीरू ने बताया कि पहले दिन शोघी और शिमला के बीच ट्रायल के दौरान विभिन्न मानकों का परीक्षण किया गया।
