राज्यपाल ने किया गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा शिमला
*राज्यपाल ने किया गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा*
शिमला
भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द वीरवार सायं हरयाणा के गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने उनका स्वागत किया। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं। इस अवसर पर, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित तथा हरियाणा के कृषि मंत्री जे. पी. दलाल भी उपस्थित थे।

पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविन्द तथा बेटी सुश्री स्वाति भी उनके साथ थीं।इससे पूर्व, राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा गुरुकुल प्रबंधक समिति ने गुरुकुल पहुंचने पर राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल का भव्य स्वागत किया।

आचार्य देवव्रत ने श्री कोविन्द सहित सभी अतिथियों को गुरुकुल का भ्रमण करवाया तथा गुरुकुल की गोशाला तथा एन.डी.ए. विंग का दौरा भी किया। बाद में, वे गुरुकुल के फार्म भी गए। फार्म भ्रमण के उपरान्त सभी अतिथि गुरुकुल में आयोजित प्राकृतिक कृषि-संवाद-सत्र में सम्मिलित हुए जहां उनके समक्ष प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक पक्ष को पिछले कई वर्षों के आंकडों और तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया गया।
