Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Monday, May 18, 2026
Uncategorized

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2025 का आगाज महानाटी के साथ शिमला ब्युरो: 01 जून, 2025

Spread the love

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2025 का आगाज महानाटी के साथ
शिमला ब्युरो: 01 जून, 2025
शिमला ग्रीष्मोत्सव के प्रथम दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर महानाटी का आयोजन किया गया, जिसमें शिमला शहरी तथा मशोबरा प्रोजेक्ट की लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया।
महा नाटी में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकोल ज्योति राणा भी मौजूद रहे।


अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा ग्रीष्मोत्सव में महा नाटी का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही है। देश दुनिया की अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका में महिलाओं की सहभागिता बढ़ रही है। जिला भर में महिला मंडल सामाजिक कार्यों के साथ स्वरोजगार को विकसित करते हुए घर द्वार पर आर्थिकी अर्जित कर रही हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ममता पॉल ने कहा शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान पांच दिन तक महिलाएं महा नाटी में हिस्सा लेंगी।
इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड के जवानों ने भी अपनी मधुर धुनों से लोगो का मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *