Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, May 30, 2026
Uncategorized

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाईशिमला ब्यूरो:10 दिसम्बर, 2024

Spread the love

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
शिमला ब्यूरो:10 दिसम्बर, 2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। प्रदेश सरकार ने मात्र 15 महीने में 5 गांरटियों को पूरा किया है तथा बाकी गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में प्रदेश के लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं एवं कार्यक्रम शुरू किए हैं तथा भविष्य में भी प्रदेश सरकार लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि इस समारोह का आयोजन ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल’ थीम पर किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस अवसर पर छह नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिससे प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे तथा उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *