Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Friday, April 17, 2026
Uncategorized

हिमाचल की 60 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित, चंबी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Spread the love

हिमाचल की 60 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित, चंबी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

By मोबाईल फास्ट न्यूज
कांगड़ा:मार्च 7, 2025
कांगड़ा शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित होने वाले महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 60 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य और औरों को प्रेरणा दे रही महिलाओं के नामों की सूची विभागों की ओर से चयनित करके शिमला भेजी है।सम्मानित होने वाली महिलाओं में विभिन्न वर्ग की महिलाओं को शामिल किया गया है, जिसमें आशा वर्कर, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, कांगड़ा की दसवीं और जमा दो की टॉप 10 छात्राएं, मुख्यमंत्री सुखाश्रय और महिलाएं प्रोत्साहन योजनाओं के लाभार्थी इत्यादि को सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से 12-12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बोर्ड की 10-10 टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की और से आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जिलेभर के विभिन्न विभागों की ओर से 30 के करीब स्टॉल लगाए जाएंगे। उधर, महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा के डीपीओ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन चंबी में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश भर की 60 के करीब महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *