Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 16, 2026
Uncategorized

लोन की आखिरी किस्त में 322 करोड़, हिमाचल सरकार ने 10 साल के लिए नोटिफाई किया कर्ज

Spread the love

लोन की आखिरी किस्त में 322 करोड़, हिमाचल सरकार ने 10 साल के लिए नोटिफाई किया कर्ज

By मोबाईल फास्ट न्यूज

शिमला :Mar 7, 2025
हिमाचल सरकार लोन की आखिरी किस्त के तौर पर 322 करोड़ रुपए खुले बाजार से लेगी। राज्य के लिए मंजूरशुदा लोन लिमिट में से यह पैसा लिया जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की खुली बोली के माध्यम से 12 मार्च को यह पैसा हिमाचल सरकार के खाते में आ जाएगा। इस लोन को 10 साल की अवधि के लिए लिया जा रहा है। भारत सरकार हिमाचल को सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर लोन लिमिट देती है और करीब 7000 करोड़ का लोन सरकार हर साल ले सकती है।

इस लोन लिमिट में से 463 करोड़ के आसपास लिमिट बची थी, लेकिन राज्य सरकार ने नाबार्ड की लोन लिमिट बीच में बढ़ाई। इसके बाद बची 322 करोड़ की राशि का लोन अब लिया जा रहा है। यह वर्तमान वित्त वर्ष की आखिरी किस्त है और इसके बाद पहली अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष में लोन की लिमिट रिवाइज हो जाएगी। हिमाचल सरकार को 31 मार्च को ट्रेजरी क्लियरेंस भी करनी है, इसलिए भी यह पैसा काम आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *