Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 16, 2026
Uncategorized

सांस्कृतिक कार्यक्रम तनाव मुक्ति में सहायक – डॉ. शांडिल सोलन ब्यूरो:16 जून 2025

Spread the love

सांस्कृतिक कार्यक्रम तनाव मुक्ति में सहायक – डॉ. शांडिल
सोलन ब्यूरो:16 जून 2025
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्सव लोगों को तनाव से दूर रखने में सहायक सिद्ध होते हैं। डॉ. शांडिल गत देर सांय हिम फ्रेंड्स क्लब सोलन द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।


डॉ. शांडिल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आज की भाग दौड़ की जिदंगी में हमें शांति का कुछ समय प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि तनाव मुक्ति का यह साधन हमारी उत्पादकता को बढ़ाता है और हमें बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने इस अवसर पर युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लगाएं।
स्वास्थ्य मंत्री ने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सेठी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, डॉ. शांडिल के सुपुत्र सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, विकास काल्टा, हिम फ्रैन्डस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, डॉ. अनुज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *