Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Sunday, May 31, 2026
Uncategorized

राज्यपाल ने पुजारली के देव महेश्वर मंदिर में शीश नवाया शिमला ब्यूरो:16 जून, 2025

Spread the love

राज्यपाल ने पुजारली के देव महेश्वर मंदिर में शीश नवाया
शिमला ब्यूरो:16 जून, 2025
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज रोहड़ू उप-मण्डल के पुजारली स्थित देवता महेश्वर मंदिर में शीश नवाया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।
स्थानीय लोगों ने पारम्परिक रीति-रिवाज से राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने भी राज्यपाल के साथ देवता महेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह मंदिर स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।


राज्यपाल ने स्थानीय लोगों की श्रद्धा और आतिथ्य सत्कार की सराहना की और आभार व्यक्त किया। उन्होंने देव परम्परा के प्रति आस्था प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा उन्हें हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर मिला है। उन्होंने देवता महेश्वर से क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल के सचिव सी.पी.वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा और अन्य गणमान्यों सहित वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *