Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, June 4, 2026
Uncategorized

सहायक ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के 7 ठिकानों पर ईडी की दबिश, 40 बैंक खाते ,तीन लॉकर व 32 लाख गाड़ी समेत संपति जब्त

Spread the love

सहायक ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के 7 ठिकानों पर ईडी की दबिश, 40 बैंक खाते ,तीन लॉकर व 32 लाख गाड़ी समेत संपति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate – ED) की चंडीगढ़ ज़ोन इकाई ने सहायक ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन व उनके सगे संबधियों के ठिकानों पर 22 और 23 जून को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में स्थित सात आवासीय, व्यावसायिक परिसरों और एक सरकारी कार्यालय में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। निशांत सरीन जो पहले बद्दी, हिमाचल प्रदेश में सहायक ड्रग कंट्रोलर के पद पर तैनात थे।

इस कार्रवाई के दौरान लगभग 32 लाख रुपये मूल्य की दो लग्जरी गाड़ियाँ, 40 से अधिक बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉज़िट रसीदें, और तीन लॉकर जब्त किए गए हैं। साथ ही, न्यू चंडीगढ़ स्थित ओमैक्स कैसिया सोसाइटी में स्थित उनके आवास से 60 से अधिक अवैध शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।

ED के अनुसार, यह मामला सरकारी पद का दुरुपयोग कर निजी लाभ लेने, भ्रष्टाचार और घूसखोरी से संबंधित है। निश्चांत सरीन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर भारी संपत्ति अर्जित की, जिसका कोई वैध स्रोत नहीं बताया जा सका।
जांच एजेंसी द्वारा आगे की जांच जारी है और यह संभावना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *