घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी आज होगी नीलाम
January 18, 2023
घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी आज होगी नीलाम
January 18, 2023
ब्यूरो,मोबाईल फ़ास्ट न्यूज: बहुचर्चित 4,300 करोड़ रुपये के कर एवं बैंक कर्ज में घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी 18 जनवरी यानि आज नीलाम होने जा रही है. सुबह 11:00 बजे से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य कर एवं कराधान विभाग के अधिकारी नीलामी संबंधी प्रक्रिया को पूरी करेंगे। इसे लेकर विभाग ने सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सभी दस्तावेजों को भी तैयार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि कंपनी की नीलामी का रिजर्व प्राइज 165 करोड़ रुपये है।ये कंपनी तीन सेक्टरों में बंटी कुल 265 बीघा भूमि में फैली हुई है। विभाग ने कंपनी की हरेक संपत्ति का अलग-अलग मूल्य निर्धारित किया है।
बता दें कि घोटाले में फंसी टेक्नोमैक कंपनी को वर्ष-2014 में सील कर दिया गया था। वहीं पिछले कई साल से हजारों करोड़ रुपये की यह कंपनी अब कबाड़ बन चुकी है। जब इस कंपनी को सील किया गया था, तब इसकी कीमत 5,000 करोड़ रुपये थी।लेकिन अब वर्तमान में यह मात्र 150 करोड़ रुपये की रह गई है।वर्तमान कीमत के मुताबिक ही कंपनी की नीलामी प्रक्रिया आयोजित होगी।उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार नीलामी प्रक्रिया को सिरे चढ़ाने में विभाग को कामयाबी मिल सकती है।
