Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
राजनीतीहिमाचल

कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता
सोलन ब्युरो: 20.01.2023

Spread the love

कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता
सोलन ब्युरो: 20.01.2023
ज़िला प्रशासन के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी, 2023 को सोलन स्थित ठोडो मैदान में ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिए आज नगर निगम के सभागर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोलन स्थित साई संजीवनी नर्सिंग काॅलेज, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आई.सी.डी.एस के कार्यकर्ता, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं, राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थी तथा ज़िला भाषा कार्यालय द्वारा प्रायोजित दल भाग लेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास नगर निगम के सभागार में 24 जनवरी, 2023 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *