पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से हिमरी-गलाह संपर्क मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग शिमला:30 जनवरी 2023
पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से
हिमरी-गलाह संपर्क मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग
शिमला:mobile fast news
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के चेयरपर्सन हरि कृष्ण हिमराल ने पीडब्ल्यूडी के अधीन ग्राम पंचायत हिमरी और धरोगड़ा को जोड़ने वाले हिमरी- गलाह संपर्क मार्ग की मरम्मत किए जाने को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पत्र लिखा है।

हिमरी- गलाह संपर्क मार्ग लोगों की आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है लेकिन रखरखाव के अभाव में इस संपर्क मार्ग की हालत खस्ता है। इसी को देखते हुए हिमराल ने मंत्री के ध्यानाकर्षण हेतु उन्हें पत्र लिखा है।

इसी तरह हिमरी- शाली संपर्क मार्ग की मरम्मत की भी मांग की है। उन्होंने मंत्री से पीडब्ल्यूडी उपमंडल जलोग को उपरोक्त सड़कों की मरम्मत हेतु आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।
