Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Friday, April 17, 2026
राजनीतीहिमाचल

मंडी : मंडी के नाचन ब्लाक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान शुरू
मंडी,4 फरवरी 2023/mobile fast news

Spread the love

मंडी : मंडी के नाचन ब्लाक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान शुरू
मंडी,4 फरवरी 2023/mobile fast news
कांग्रेस ने आज नाचन ब्लॉक में आज हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत बग्गी,कोट व धनोटू में लोगों के घर घर जाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का देश प्रेम का लिखित संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से भी स्थानीय लोगों को अवगत करवाया।
अभियान का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के सह प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने किया। इस दौरान उनके साथ इस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्यशी रहें नरेश चौहान व ब्लॉक अध्यक्ष नील मणि ठाकुर भी साथ थे।

हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण की समाप्ति के बाद कांग्रेस ने देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया हैं। उन्होंने कहा कि लोग भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में भारी संख्या में जुड़ रहें है। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को बचाने के लिये कांग्रेस ने लोगो के मन से भाजपा के दबाव व भय की राजनीति दूर करने के लिये जो बीड़ा उठाया है उसे वह सफलता पूर्वक पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज मे आपसी भाईचारे को मजबूत करना ही कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है और उसे वह हासिल करके रहेगी।
हिमराल ने कहा कि प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान मार्च के अंत तक चेलगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक में पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश दे रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *