Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sunday, May 3, 2026
हिमाचल

गंभीर बीमारी से ग्रसित 18 वर्षीय युवती के उपचार का खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार

Spread the love

गंभीर बीमारी से ग्रसित 18 वर्षीय युवती के उपचार का खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को जारी किए निर्देश
शिमला ब्यूरो:04 फरवरी, 2023
हमीरपुर जिला के बिझड़ी क्षेत्र से संबंध रखने वाली 18 वर्षीय मीनाक्षी ठाकुर के इलाज का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। मीनाक्षी ठाकुर एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में इस संबंध में प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
मीनाक्षी ठाकुर ने आज अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सर्किट हाउस हमीरपुर में भेंट की और उन्हें अवगत करवाया कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा है। मीनाक्षी ने बताया कि उसका परिवार इलाज का खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को मीनाक्षी की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी के इलाज के लिए जो भी व्यय होगा, वह प्रदेश सरकार वहन करेगी।
मानवीय संवेदनाओं के साथ सामाजिक सरोकार को मुख्यमंत्री सर्वोच्च अधिमान देते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने के उपरांत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समाज के वंचित वर्ग के लिए अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय लिए हैं। वह निरंतर ऐसी योजनाएं और कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं जो समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को संबल प्रदान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *