Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Saturday, May 2, 2026
डेली न्यूज़हिमाचल

गरीबों के मकान ठेकेदार को देने पर झुग्गी झोपड़ी वालों ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन 7 फरवरी/ 2023

Spread the love

गरीबों के मकान ठेकेदार को देने पर झुग्गी झोपड़ी वालों ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
परवानू में प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना के अंतर्गत बने 192 मकानों में से खाली पड़े 133 मकान नप द्वारा ठेकेदार को दिए जाने पर झुग्गी झोपडी वालों में रोष | परवानू के सेक्टर 4 में 2012 में बने गरीबों के लिए बने मकानों नप द्वारा ठेकेदार को दिए जाने पर परवानू के झुग्गी झोपडी वालों ने सहायक आयुक्त कार्यालय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में उन्होंने मुख्यमंत्री से यह मकान गरीबों को काम कियारे पर देने का आग्रह किया है | गौर हो की उक्त मकान गरीबों के लिए बनाये गए थे परन्तु मौजूदा पार्षदों द्वारा केवल 56 मकान ही आवंटित किया गए |

इसके अलावा भी झुग्गी वालों ने मकान के लिए आवेदन किया था मगर भाजपा सरकार ने सभी को पेंडिंग में डाल दिया | उसके बाद सरकार के जाते जाते यह कह कर रिजेक्ट कर दिया की आप में से कोई पात्र नहीं है | नप द्वारा ठेकेदार को मकान देने से वह इन्हे 4500 पर किराये पर देगा जो की एक गरीब के लिए मुमकिन नहीं है | प्रधान मंत्री योजना के तहत यह मकान गरीबों के लिए थे ऐसे में यह मकान गरीबों को ही कम से कम किराये पर दिया जाना चाहिए | ललन यादव की अध्यक्षता में वार्ड न.3 व् 4 के लगभग 25 लोगों द्वारा ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर सहायक आयुक्त के कार्यालय में दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *