Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Friday, June 5, 2026
हिमाचल

प्रदेश सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों, उपलब्धियों तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया
शिमला, 14 फरवरी 2023

Spread the love

प्रदेश सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों, उपलब्धियों तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया
शिमला, 14 फरवरी 2023
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तहत लोटस वेलफेयर सोसायटी के कलाकारों द्वारा आज मल्याणा तथा बल्देयां में वर्तमान प्रदेश सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों, उपलब्धियों तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया।

कलाकारों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने वृद्धाश्रमों, बाल संरक्षण संस्थानों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और विशेष गृहों में रहने वालों के लिए फेस्टिवल ग्रांट शुरु की है। फेस्टिवल ग्रांट यानि त्योहार अनुदान के माध्यम से लोहड़ी, मकर संक्रांति, होली और अन्य त्योहार मनाने के लिए प्रति व्यक्ति अब लोगों को 500-500 रुपये प्रदेश सरकार देगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बल्देयां की प्रधान गीता व मल्याणा के प्रधान हुकम चंद तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *