समाजसेवी सतीश बेरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 25000 की राशी।
समाजसेवी सतीश बेरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 25000 की राशी।
परवानू के जानेमाने समाजसेवी व शिरडी साई भक्त संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सतीश बेरी ने माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष सुखाश्रय के लिए 25000 रु की राशी दी । बुधवार को मुख्यमंत्री से भेंट कर सतीश बेरी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु को चैक भेंट किया तथा परवानू के मुख्य मुद्दों से उन्हें अवगत कराया । इन मुद्दों में मुख्य मुद्दा गरीबों के लिए बनाए गए (आईएचएसडीपी) के मकानों को हाल ही में ठेकेदार को देने बारे बात की ।

उन्होंने मुख्यमंत्री को इस मामले में पूरे मामले की जांच व पुनः विचार करने बारे आग्रह किया । बेरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह मकान पिछले लगभग 12 वर्षों से पड़े पड़े खंडहर हो रहे थे । जिस से जनता व सरकार के पैसे का भारी नुकसान हुआ है । सरकार द्वारा उस नुकसान को पूरा करने की जगह ठेकेदार को देकर 25 वर्षों के लिए किराए का प्रावधान किया गया है। इस से ठेकेदार को सीधा लाभ होगा जब कि नगर परिषद को नुकसान । इस योजना में जहां ठेकेदार को 3200 रु किराया मिलेगा वहीं नप परवानू को लगभग 627 रु प्रतिमाह प्रति मकान मिलेगा । मुख्यमंत्री ने राहत कोष के लिए दी गई राशि के लिए आभार करते हुए इस मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया ।
