Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Sunday, May 31, 2026
राजनीतीहिमाचल

तबादलों की सिफारिश लेकर आने वाले लोगों को मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चेताया, जानें क्या
शिमला-17 फरवरी.

Spread the love

तबादलों की सिफारिश लेकर आने वाले लोगों को मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चेताया, जानें क्या
शिमला-17 फरवरी. हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार पीडब्ल्यूडी मंत्री किसी राजनीतिक बयानबाजी से नहीं बल्कि उनके पास आ रहे तबादलों की लंबी फेहरिस्त से है। मंत्री बनने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तबादला करवाने वाले लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर उनसे मिलने आने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे कम से कम तबादलों की सिफारिश लेकर आएं यह केवल समय और संसाधन की बर्बादी करवाता है। विकास संबंधी योजनाएं लाने वालों का हमारे कार्यालय में स्वागत है।

बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को तीन माह पूरे हो चुके हैं। ऐसे में भले ही प्रदेश सरकार ने कोई बड़ा प्रशासनिक फेरबदल नहीं किया है लेकिन निम्न स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की हो रहे तबादलों के मंत्रियों के पास सैंकड़ों सिफारिश आ रही है। इन सिफारिशों से परेशान होकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने समर्थकों और उनके विभाग से सम्बंधित तबादला करवाने आने वाले लोगों को सीधा और साफ शब्दों में चेतावनी दे डाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *