Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 13, 2026
राजनीतीहिमाचल

हिमाचल: सुक्खू सरकार का कल हो सकता है कैबिनेट विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह January 06, 2023

Spread the love

हिमाचल: सुक्खू सरकार का कल हो सकता है कैबिनेट विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
January 06, 2023
ब्यूरो मोबाईल फ़ास्ट न्यूज:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली दौरे से शिमला लौट रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट के लिए फाइनल किए गए नामों पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी मुहर लगा दी है।कल हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

हिमाचल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह अनौपचारिक दिल्ली दौरा था, वह सोनिया गांधी का हाल-चाल जानने आए थे, जो सांस संबंधी दिक्क्तों से जुड़ी रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, दिल्ली के सूत्रों से पता चला कि उन्होंने यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों पर चर्चा की।

आज विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सदन में अपना जवाब देंगे। मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना को देखते हुए राजभवन सचिवालय शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुट गया है। आज ही शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *