Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sunday, May 3, 2026
राजनीतीहिमाचल

प्रदेश सरकार ने केंद्र से 10 लाख कोविशील्ड डोज की मांग
शिमला 06 जनवरी 2023

Spread the love

प्रदेश सरकार ने केंद्र से 10 लाख कोविशील्ड डोज की मांग
शिमला 06 जनवरी 2023
हिमाचल सरकार ने केंद्र से कोविशील्ड (Covid shield) की 10 लाख और कॉर्बेवैक्स की एक लाख डोज मांगीं हैं। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास कोवैक्सीन की महज 13 हजार डोज बची हैं। विभाग का दावा है कि विनिर्माता (एसआईआई) ने हिमाचल सरकार को कोविशील्ड की 10 हजार डोज की पहली खेप शीघ्र देने की बात कही है। हिमाचल में लाखों लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। इसके चलते कोविशील्ड वैक्सीन की मांग की गई है। जिलों में वैक्सीन का नाममात्र स्टाक बचा है। इधर, हिमाचल सरकार ने कोविड-19 (COVID-19) से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए लगाए गए बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा गया है।

अस्पतालों में बिना मास्क के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। अस्पताल परिसर में भी मरीज के तीमारदारों को एकत्र न होने की सलाह दी गई है। सर्दी, खांसी जुकाम के इलाज के लिए आने वाले मरीजों के कोरोना टेस्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग की गई है। एक सप्ताह के भीतर हिमाचल को वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की चौथी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *