Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, May 7, 2026
हिमाचल

कैनाइन डिस्टेम्पर बीमारी से मर रहे कुत्तों की मदद के लिए आगे आये सतीश बेरी

Spread the love

कैनाइन डिस्टेम्पर बीमारी से मर रहे कुत्तों की मदद के लिए आगे आये सतीश बेरी
परवानू में पिछले  कुछ दिनों से परवानू के सेक्टर 4 व् 5 के  बेसहारा कुत्ते कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी के कारण मरने लगे हैं | ऐसे में इनकी मदद केलिए परवानू के जाने माने समाजसेवी व् शिरडी साई भक्त संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सतीश बेरी ने पहल की है | कुछ दिन पहले सतीश बेरी को किसी ने कुत्ते के बीमार होने की खबर दी जिसे इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर न होने पर चंडीगढ़ से डॉक्टर को बुलाया गया | डॉक्टर ने कुत्ते की हालत देखते हुए बताया की यह एक वायरस के कारण बीमार हुए हैं जिसे कैनाइन डीटेम्पेर कहते हैं व् इसमें कुत्तों का बचाना लगभग नामुमकिन होता है | हाल ही में कुत्तों के मरने की खबर सुनते ही उन्होंने एनिमल हस्बेंड्री के डिप्टी डायरेक्टर से संपर्क साधा व् इस बीमारी की जानकारी ली | जिस पर डिप्टी डायरेक्टर ने बताया की इस बीमारी के इंजेक्शन कुत्तों को बचपन में लगाए जाते हैं व् लोग पालतू कुत्तों को तो लगवा लेते हैं परन्तु बेसहारा कुत्ते रह जाते हैं | जिस पर बेरी ने शेष बचे कुत्तों को बचाने उपाय पूछा तो उन्होंने बताया की बचे हुए कुत्तों को यह इंजेक्शन लगाना होगा |

डाइरेक्टर ने बेरी को बताया की यह इंजेक्शन पशुपालन विभाग के पास नहीं होता क्यूंकि यह बहुत महंगा इंजेक्शन है जिसकी कीमत 800 से 1000 रूपये तक है | इस पर सतीश बेरी ने तुरंत अपनी ओर से 21 इंजेक्शन देने का आह्वान किया तथा शहर के लोगों से भी इस नेक कार्य के लिए व्हाट्सप्प के माध्यम से  मदद की अपील की | उन्होंने अपनी अपील में कहा की यह हमारे घरों के वो चौकीदार हैं जो केवल आपकी एक रोटी पर भी पूरी ईमानदारी से आपके घरों की रक्षा करते हैं | इसलिए इन को बचाना हम सब का कर्तव्य है | उन्होंने कहा की इस कार्य में सारे  शहर को एकजुट  हो कर कायर करना होगा जिसमे सभी वार्डों के पार्षद व् नगर परिषद की एहम भूमिका होगी | उन्होंने सभी पार्षदों द्वारा अपने अपने वार्ड की वार्ड सभाओं व् वार्ड कमेटियों को इस कार्य के लिए सहयोग करने कि अपील की | उन्होंने बताया की उनकी अपील पर शहर के कुछ लोगों की ओर से मदद का मैसेज मिला है | इस कार्य में सहयोग के लिए इच्छुक लोगों द्वारा  मैसेज भेजने वालों का सतीश बेरी ने आभार जताया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *