Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Monday, April 20, 2026
हिमाचल

परवाणू में बारिश का कहर उद्योगों में घुसा पानी बहा ले गया दर्जनों वाहन

Spread the love

परवाणू में बारिश का कहर उद्योगों में घुसा पानी बहा ले गया दर्जनों वाहन
परवाणू दो दिन से लगातार हो रही बारिश से सुखना नाले में उफान आने से  परवाणू की जनता का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ।पानी के कहर से उद्योग , मकान , दुकाने , वाहन कोई नहीं बच सका परवाणू में बारिश का इतना विकराल रूप लगभग 30 वर्ष बाद देखा गया है । सबसे अधिक नुक्सान परवाणू के सेक्टर 5 में हुआ जहां पानी एक बंद पड़े उद्योग में घुस कर दीवार तोड़ता हुआ सड़क की ओर बहने लगा ।

सड़क पर बहने वाले पानी का बहाव इतना अधिक था की वह अपने साथ उद्योगों के बहार खड़े दर्जनों  दो पहिया व् चार पहिया वाहन बहा कर ले गया ।बहने वाले सभी वाहन परवाणू के कूड़ा सयंत्र के पास रामबाग रोड पर अटक गए । जानकारी के अनुसार एक या दो वाहन नदी के बहाव में बह गए ।  इसके अलावा सेक्टर चार में गरीब आवास योजना में बने मकान के पास से मिटटी खिसकने से मकान खतरे की जध में आ गया है ।मौके की नजाकत को देखते हुए नगर परिषद ने ब्लॉक को खाली करवा कर अन्य ब्लॉक में स्थानांतरित कर दिया गया है । नप कार्यकारी अधिकारी ने जानकारी दी की नप के सामुदायिक भवन में 40 बिस्तर का इंतजाम किया गया है साथ ही रैनबसेरे में 14 बिस्तर का इंजाम आपत्काल के लिए किया गया है ।

कसौली रोड पर डंगा गिरने से एक मकान को गिरने का खतरा हो गया है लोक निर्माण द्वारा लगाया गया यह डंगा वर्षों पुराना था जिसे दुबारा लगाने की मांग भी कुछ परिवारों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी | बारिश से न केवल परवाणू बल्कि कालका शिमला हाइवे को भी बंद करना पड़ गया है | कोटि के नजदीक मलबा आने से दोनों ओर से ट्रैफिक अवरुद्ध हो गया है वही सनवारा के नजदीक सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है | इसके चलते चंडीगढ़ से आने वाले ट्रैफिक को टीटीआर चौक के पास रोका गया है तथा जो वाहन वापस जाना चाहते हैं उन्हें वापस भेजा जा रहा है | प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात सुचारु होने में 4 से 6 घंटे या अधिक समय भी लग सकता है | परवाणू में दुकानों व् बेसमेंट में भरे पानी को निकालने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम फायर अफसर टेकचंद की अगुवाही में परवाणू की मार्किट में पहुंचे | अग्निशमन की टीम ने लोगों की बेसमेंट से पानी निकाल  कर लोगों को रहत दिलाई | टेकचंद ने बताया की पानी भरने से कई दुकानदारों का लाखों का नुक्सान हुआ है |


विधायक रहे नदारद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने किया दौरा
परवाणू में हुए विध्वंस के समाचार मिलने के बाद भी  कसौली विधानसभा के विधायक विनोद सुल्तानपुरी परवाणू का हाल पूछने नहीं  पहुंचे | वहीँ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल परवाणू की स्थिति का जायजा लेने परवाणू पहुंचे | जहाँ उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र कर दौरा किया किया तथा प्रशासन को हर संभव सहायता मुहैया कराने को कहा | उनसे बात करने पर उन्होंने बताया की प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रशासन को उचित सहायता के लिए कहा गया है | उन्होंने बताया की वह  जिलधीश से बात कर एसडीएम द्वारा आपदा से हुई क्षति का अनुमान लगा कर लोगों को उचित क्षति पूर्ति दिलाने का प्रयास करंगे | उन्होंने बतया की हमारे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों , भवनों अदि का बहुत नुक्सान हुआ है तथा अभी तक तीन लोगों की मृत्यु की खबर आयी है जो की दुःख का विषय है | उन्होंने कहा की प्रशासन एक आपदा प्रबंधन के लिए एमरजेंसी नंबर जारी करें ताकि लोग आपदा के समय प्रशासन की मदद ले सकें | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *