Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
राजनीतिहिमाचल

शिमला लोकसभा की 300 पंचायतों को सांसद सुरेश कश्यप ने नहीं दिया एक भी रुपया :-कौशल मुंगटा

Spread the love

शिमला लोकसभा की 300 पंचायतों को सांसद सुरेश कश्यप ने नहीं दिया एक भी रुपया :-कौशल मुंगटा

जिला परिषद सदस्य हाटकोटी व मीडिया पैनलिस्ट(प्रवक्ता)हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कौशल मुंगटा ने बहुत बड़े बड़े आरोप शिमला में हुई आज प्रेसवार्ता में सुरेश कश्यप व भाजपा पर लगाए,उनका कहना है की 15 साल से भाजपा के सांसदों ने शिमला लोकसभा क्षेत्र को लावारिस छोड़ दिया है,सांस निधि तक कोई सही तरीके से नहीं बांटा गया,उनका कहना है की शिमला लोकसभा सीट में 17 विधानसभाएं आती है जिसमे की 900 के लगभग पंचायतें है और सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने 300 से भी अधिक पंचायतों को एक भी रुपया 5 वर्षों में नहीं दिया है,पूरी तरह से सांसद निधि की बंदरबांट की गई है।

कौशल मुंगटा का कहना है की भाजपा सांसद कहां तो केंद्र से कोई राष्ट्रीय स्तर का संस्थान लाते कोई मंडी खोलते कोई छोटी इकाइयां प्रदेश में स्थापित करवाते उल्टा जो निधि थी उसमें भी बंदरबांट की गई है।
उनका कहना है की कोरोना के समय भी सांसद क्षेत्र से नदारद रहे ,आपदा के समय भी कोई लड़ाई उन्होंने क्षेत्र के लिए नहीं लड़ी,सेब बागवानों के लिए कभी आवाज बुलंद नहीं की इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर संसद में नहीं बोले ,सोलन के टमाटर सिरमौर के लहसुन की खेती करने वाले किसानों की आवाज व उनकी जरूरतों पर कभी ध्यान नहीं दिया।क्षेत्र के प्रत्येक मुद्दे को नज़रअंदाज़ कर कुर्सी का मजा लेते रहे और भाजपा अध्यक्ष रहकर सांसद भी है ये भूल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *