Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 16, 2026
राजनीतीहिमाचल

सशक्त महिला योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित
सोलन ब्युरो:03.03.2023

Spread the love

सशक्त महिला योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित
सोलन ब्युरो:03.03.2023
बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन द्वारा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने की। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की ग्रामीण महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के जरिए राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करना भी है।

विनोद सुल्तानपुरी नेे सभी विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में सभी पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
विधायक ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ज़िला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी रीता ने जे.जे. अधिनियम तथा पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को दी जाने वाली कानूनी सहायता तथा महिलाओं के अधिकारों की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर डाॅ. शिवानी ने महिलाओं को एनीमिया तथा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी भी दी।
शिविर में वृत्त कुमारहट्टी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *