Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Warning: Array to string conversion in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/formatting.php on line 1128
Thursday, April 16, 2026
डेली न्यूज़

आबकारी विभाग ने कत्था इकाई में 96.84 लाख रुपये की स्टॉक भिन्नता पाई
शिमला:3 मार्च, 2023

Spread the love

आबकारी विभाग ने कत्था इकाई में 96.84 लाख रुपये की स्टॉक भिन्नता पाई
शिमला:3 मार्च, 2023
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र (शिमला) के निरीक्षण में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी पांवटा साहिब-1 और अन्य अधिकारियों की टीम ने सिरमौर जिला में एक कत्था इकाई का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि इकाई के विस्तृत निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के दौरान 96.84 लाख रुपये की स्टॉक भिन्नता का पता चला है। करदाता ने भिन्नता को स्वीकार किया और 20,04,590 रुपये की राशि स्वेच्छा से जमा करवा दी है। इस मामले में आगे की कार्यवाही एचपी जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग कर चोरी के मामलों का पता लगाने के लिए कड़ी निगरानी रख रहा है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *