लोक निर्माण एवं युवा सेवा एवं खेल
मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की Janol पंचायत में रविवार को 3300000 रुपए से निर्मित पंचायत घर का लोकार्पण
लोक निर्माण एवं युवा सेवा एवं खेल
मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की Janol पंचायत में रविवार को 3300000 रुपए से निर्मित पंचायत घर का लोकार्पण
शिमलाः 19 मार्च 2023
लोक निर्माण एवं युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में Janol मैं ₹3000000 से निर्मित सामुदायिक लोक भवन एवं 3300000 रुपए से निर्मित पंचायत घर का लोकार्पण किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के विकास के प्रति कटिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है. साथ ही राज्य सरकार का बजट जन हितेषी और ग्रीन राज्य की ओर एक सार्थक कदम है और प्रदूषण मुक्त हिमाचल का निर्माण करना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना है।

उन्होंने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र मैं भारी बहुमत से जीतने पर जनता का आभार जताया और बताया कि 16 मील राजकीय महाविद्यालय मैं घर द्वार पर स्थानीय छात्र छात्राओं को शिक्षा उपलब्ध हो रही है और विज्ञान विषय की कक्षाएं शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीकी शिक्षा और वोकेशनल ट्रेनिंग के प्रति सकारात्मक रुझान रखें और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में कड़ी मेहनत करें।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों जन समस्याएं सुनी और उनका त्वरित निवारण भी किया और अपनी विधायक निधि से 1000000 रुपए देने की घोषणा की.
उन्होंने नई खेल नीति पर चर्चा की और बताया कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान किया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा सकें।
इससे पूर्व स्थानीय प्रधान जीत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनके समक्ष अपनी मांगे प्रस्तुत की।

इस अवसर पर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व विधायक सोहनलाल, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, उपमंडल अधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, खंड विकास अधिकारी टूटू निशांत शर्मा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
