Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Monday, May 18, 2026
राजनीतीहिमाचल

परवानू उद्योग संघ ने विधायक के समक्ष रखी शहर की समस्याएं परवाणू 14अप्रैल 2023

Spread the love

परवानू उद्योग संघ ने विधायक के समक्ष रखी शहर की समस्याएं
परवाणू 14अप्रैल 2023
परवानू उद्योग संघ ने वीरवार को माननीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी के समक्ष शहर की समस्याएं रखी व् जल्द निदान की मांग की l इनमे सबसे प्रमुख मुद्दा पुलिस कर्मचारियों की कमी व् पुलिस के पास पर्याप्त साधनो की कमी का उठाया गया l कांग्रेस सरकार बनने के बाद उद्योग संघ के सदन में नवनियुक्त विधायक के साथ उद्योग संघ की पहली बैठक में विधायक ने गंभीरता पूर्वक उद्योग संघ व् आम जन की समस्याओं को सुना तथा उन समस्याओं पर उनसे अपने विचार साझा किये l उद्योगपतियों ने शहर में नशा व् चोरिया रोकने के लिए अपने सुझाव में प्रोटोकॉल के लिए अलग वाहन व् पुलिस कर्मियों व् शहर की सम्याओं पर पुलिस बल लगाने का सुझाव दिया l

शहर के अन्य मुद्दों जैसे महंगा पानी, अनियोजित ग्रह कर , पुलिस बल की कमी सड़कें , सीवरेज , बाईपास से कनेक्टिविटी , एचपीएमसी से सेक्टर चार को जोड़ना , हिमुडा द्वारा ग्रीन बेल्ट वाली जमीन की बिक्री पर रोक , 188 की अनुमति का सरलता से निदान आदि पर विस्तृत चर्चा हुई l चर्चा के दौरान नगर परिषद पार्षद रंजीत ठाकुर ने आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी को पुनः खोलने का आग्रह किया l उन्होंने कहा की कई वर्षों के इंतज़ार के बाद आस पास के गांव के लोगों के लिए इसे खुलवाया गया था l क्यूंकि आस पास के गांव वालों के लिए सेक्टर चार केंद्र बिंदु है जिसे देखते हुए पूर्व सरकार ने यह सौगात शहरवासियों को दी थी l विनोद सुल्तानपुरी ने उन्हें आश्वासन देते हुए बताया की यह योजना स्वर्गीय राजा वीरभद्र के समय में लायी गयी थी l

परन्तु पिछली सरकार ने लोगों को गुमराह कर इसे चुनावी मुद्दा बनाने के लिए चुनाव तक रोक कर रखा l विनोद ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पिछली सरकार के जो कार्य निरस्त किये गए हैं वह केवल जनहित व् सरकार पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को कम करने की दृष्टि से किये गए हैं l और बिना किसी भेदभाव के जो कार्य जनहित के लिए उचित होंगे उन्हें बहाल किया जायेगा l सुल्तानपुरी ने कहा की हमारा काम विकास रोकना नहीं है परन्तु चुनावी मुद्दों को जमीनी स्तर पर पूरा करने की प्रक्रिया लम्बी है जिसमे समय लगता है l

परवानू के विकास के लिए आवश्यक हर कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे उसकी शुरुवात किसी भी सरकार द्वारा हुई हो हमारा उद्देश्य केवल विकास है l इस अवसर पर उद्योग संघ के अध्यक्ष सुनील तनेजा , महासचिव सार्थक तनेजा , सीआईआई के अध्यक्ष गगन कपूर , रोटरी क्लब र्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगीन्दर दीवान, नप अध्यक्ष निशा शर्मा , उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, पार्षद ठाकुरदास शर्मा , पार्षद लखविंदर सिंह , पार्षद रणजीत ठाकुर , मनोनीत पार्षद, रविंदर गर्ग , कान्ता कपूर , सुखविंदर सिंह (मंगा ) , संजय यादव , पुलिस विभाग , हिमुडा , नगर परिषद परवाणू के अधिकारी बिजली विभाग के कर्मचारी व् अन्य लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *