Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, January 8, 2026
राजनीतीहिमाचल

शिमला दौरे आने पर राष्ट्रपति मुर्मू को परोसी जाएगी गुच्छी की सब्जी, राजमा का मदरा और सेब की खीरशिमला 17 अप्रैल 2023

Spread the love

शिमला दौरे आने पर राष्ट्रपति मुर्मू को परोसी जाएगी गुच्छी की सब्जी, राजमा का मदरा और सेब की खीर
शिमला 17 अप्रैल 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गुच्छी की सब्जी, राजमा का मदरा और सेब की खीर परोसी जाएगी। हिमाचल पर्यटन निगम ने राष्ट्रपति कार्यालय को खाने का मेन्यू भेजा था। यह मेन्यू फाइनल हो गया है। उन्हें चांदी की परत वाली थाली में नाश्ता, लंच और डिनर परोसा जाएगा। किचन से लेकर खाना परोसने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट होंगे। यही नहीं, आसपास रहने वाले लोगों को भी यह टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू 18 से 21 अप्रैल तक शिमला में रहेंगी। राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ में लंच और छराबड़ा स्थित रिट्रीट राष्ट्रपति आवास में उनका डिनर होगा।उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मुख्य सचिव ने उनके दौरे को लेकर सचिवालय सामान्य प्रशासन व अन्य अधिकारियों से बैठक भी कर ली है। राष्ट्रपति मुर्मू विश्वविद्यालय शिमला में 26वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। 19 अप्रैल को वह दोपहर बाद 3:10 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। 4:20 बजे वह विश्वविद्यालय से लौटेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित मंत्री और अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, अनाडेल से मालरोड तक गाड़ियों का ट्रायल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। प्रेजेंट बॉडी गार्ड (पीबीजी) शिमला पहुंच गए हैं। रविवार को अनाडेल से लेकर रिज मैदान तक गाड़ियों का ट्रायल किया गया। 18 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू हेलिकाप्टर से अनाडेल पहुंचेगीं। हिमाचल के बार्डर एरिया को सील कर दिया गया है। विश्वविद्यालय, राष्ट्रपति आवास रिट्रिट सहित आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *