Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
हिमाचल

नगर परिषद के मनमाने गृहकर के विरोध में दिया ज्ञापन

Spread the love

नगर परिषद के मनमाने गृहकर के विरोध में दिया ज्ञापन

परवाणू:10/5/23

परवानू नगर परिषद् द्वारा बनाई नयी ग्रहकर नीती से परवानू के लोगों में भारी रोष है l इस नीती का कई बार लोगों ने विरोध भी जताया मगर नप नई नीती को बदलने को तैयार नहीं है l इस सिलसिले में परवानू के सेक्टर चार के लोगों ने पार्षद रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में नप कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा को ज्ञापन सौंपा l इस बारे में जानकारी देते हुए रणजीत ठाकुर ने बताया की परवानू नगर परिषद द्वारा जो गृहकर लिया जा रहा है वह हिमाचल की अन्य नगर परिषदों से बहुत ज्यादा है l रणजीत ने बताया की सेक्टर चार के एक समाजसेवी अश्वनी डोगरा द्वारा आरटीआई के जरिये लगभग 7 नगर परिषदों के गृहकर रेट मंगाए गए जो की बहुत कम हैं l उन्होंने बताया की उनके द्वारा ज्ञापन के साथ आरटीआई में लिए गए सभी दस्तावेजों की छायाप्रति भी कार्यकारी अधिकारी को दी गयी l

 इस से उन्हें भी बेहतर गृहकर नीती बनाने में मदद मिलेगी lगौर हो की  एक  बार पहले भी सभी सेक्टरों के लोगों ने मिल इसका विरोध किया था जिस पर नप ने इसमें बदलाव का आश्वासन दिया था l जिसके बाद स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी के परवानू दौरे के दौरान लोगों ने यह समस्या उनके समक्ष भी रखी l जिस पर विधायक ने नगर परिषद को पुरानी ग्रहकर नीती को जारी रखने को कहा था l इस बारे में जानकारी देते हुए नप कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया की सेक्टर चार के लोगों ने गृहकर के दामों को लेकर उन्हें ज्ञापन दिया है जिस पर हॉउस की अगली बैठक में हाउस के समक्ष रखा जायेगा l इस अवसर पर कमलेश सालवन , सीताराम चौहान , वीरेंदर कौशल , यु एस मंडयाल , परमजीत सिंह वाधवा , पवन वर्मा , छत्तर पाल , बब्बू व् अन्य लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *