Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 6, 2026
राजनीतीहिमाचल

केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में एमएसपी बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया डॉ राजीव बिंदलJune 8, 2023

Spread the love

केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में एमएसपी बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया डॉ राजीव बिंदल
June 8, 2023
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी की सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे। कांग्रेस की सरकारें केन्द्र में बनती रही, गरीबी हटाओ का नारा लगाती रही, फरेब करती रही, गरीब और गरीब होता चला गया और कांग्रेस सत्ता प्राप्त करती रही। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के बाद गरीब को उसका सही हक दिया नरेन्द्र भाई मोदी सरकार ने दिया। 9 वर्षों में 3.50 करोड़ गरीबों को पक्का मकान देना, 12 करोड़ गरीबों के घरों में नल से जल पहुंचाना, 80 करोड़ गरीबों को ढाई साल तक लगातार मुफ्त राशन उपलब्ध करवाना, 11 करोड़ किसानों को 6000 रू प्रतिवर्ष किसान-सम्मान निधि देना, 220 करोड़ देशवासियों को भारत में बनाई गई मुफ्त वैक्सीन लगा देना, 10 करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध करवाते हुए 5 लाख रू साल का निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाना, 48 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाकर कोविड के दौरान 21 करोड़ बहनों के खाते में सहयोग राशि भिजवाना सही मायनो में गरीब कल्याण की भावना से मोदी सरकार द्वारा किया गया कार्य है।

डॉ बिन्दल ने कहा कि सुशासन ऐसा कि हर व्यक्ति को मिलने वाली सहायता राशि डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधा लाभार्थी के खाते में डालकर भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए व्यक्ति को अपेक्षित लाभ पहुचाने का काम किया। किसान की आय को बढ़ाने के लिए और उसके खर्चे घटाने के लिए अनेक स्तर पर काम किया। यूरिया खाद का दाम जहां दुनिया में चार गुना से ज्यादा बढ़ गया वहां भारत में खाद के दाम पर पूर्ण नियंत्रण रखा गया और 1.08 लाख करोड़ की सबसिडी उपलब्ध कराई गई। किसान को फसल के उचित दाम मिले उसके लिए एमएसपी को लगातार बढ़ाया गया और विगत 9 वर्षों में लागत से 50 प्रतिशत अधिक एमएसपी बढ़ाई गई। गेहूं की एमएसपी लगभग 54 प्रतिशत, चावल की एमएसपी 55 प्रतिशत बढ़ाई गई। दालों की खरीद में एमएसपी पर 54.08 गुना वृद्धि की गई। डॉ बिन्दल ने कहा कि आज एक बार फिर केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में एमएसपी बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान बनाया। केन्द्र सरकार द्वारा धान में 143 रू, मूंग में 803 रू, अरहर में 400 रू, उड़द में 350 रू, मूंगफली में 527 रू तथा मक्का में 128 रू प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *