Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Saturday, May 2, 2026
हिमाचल

परवाणू के विकास मंच की पहली बैठक आयोजितपरवाणू

Spread the love

परवाणू के विकास मंच की पहली बैठक आयोजित
परवाणू
औद्योगिक शहर परवानू के विकास कार्यों के एजंडे को लेकर परवानू के शिवालिक होटल में अध्यक्ष सतीश बेरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी | बैठक में अध्यक्ष सतीश बेरी द्वारा तैयार एजंडे पर मंच के अधिकारीयों सहित सभी सदस्यों ने चर्चा कर सर्व सम्मति से सहमति प्रदान की | मंच द्वारा जिन मुद्दों पर चर्चा की गयी उनके लिए शहर के वरिष्ठ एवं तजुर्बेगार संरक्षकों व् अधिकारीयों ने उन कार्यों का जिम्मा उठाया | इस अवसर पर मंच द्वारा अमरीश कौशिक को सलाहकार, कृष्ण चौहान को फाइनेंस कंट्रोलर व् पवन कोहली को सलाहकार निर्माण कार्य नियुक्त किया गया | मंच के एजेंडे के मुख्य बिंदु परवानू के टीटीआर चौक , सेक्टर 6 , सेक्टर 3 , सेक्टर 5 , व् नए बस स्टैंड पर रेन शेल्टर बनाना |टीटीआर चौक से ओल्ड बैरियर तक सड़क किनारे हाई मास्क लाइटें लगवाना |सरकार से सीनियर सेकंडरी स्कूल के लिए ग्राउंड की मांग , ईएसआई में सुविधाओं की कमी को पूरा करने के लिए सरकार से मांग करना | औद्योगिक सड़कों का निर्माण , सुखना नाला को चैनलाइज़्ड करना , आदि मुद्दों पर कार्य करने की सहमति बनी | इन मुद्दों के अतिरिक्त कुछ आवश्यक मुद्दों पर तुरंत कार्य करने का सुझाव मंच के संरक्षकों व् सदस्यों ने दिया |

जिनमे सर्व प्रथम पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करना , कामली रोड को हाइवे से जोड़ना , परवानू में एक नए सेक्टर का प्रस्ताव , ट्रैफिक व् पार्किंग की समस्या का समाधान करना | इसके आलावा भी सदस्यों द्वारा शहर के अन्य मुद्दों को मंच के संज्ञान में लाया गया जिस पर मंच अधिकारीयों ने विचार कर उन्हें भी एजंडे में शामिल करने का आश्वासन दिया | इस अवसर पर अध्यक्ष सतीश बेरी ने कहा की जल्द इन मुद्दों के लिए उद्योग संघ व् सम्बंधित अधिकारीयों के साथ बैठक कर विचार करेंगे जिस से इन मुद्दों पर जल्द व् उचित कार्यवाही हो सके | इस अवसर पर संरक्षक आशीष दास गुप्ता , संरक्षक वेद वर्मा , संरक्षक राकेश भाटिया , व् सदस्य प्रकाश वर्मा, मनमोहन संधू, विजय शर्मा , पवन वर्मा , प्रमोद शर्मा, कृष्ण डोडा , संजीव , दलेल सिंह व् अन्य लोग मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *