Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

देश में चल रही तुष्टिकरण की राजनीति : टंडनअंग्रेज फूट डालो और शासन करो की नीति पर चलते थे अब विपक्षी दल चल रहे हैजातिगत जनगणना केवल राजनीतिक लाभ के लिएमोदी सरकार की एक ही नीति सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकासशिमला 10अक्टूबर 2023

Spread the love

देश में चल रही तुष्टिकरण की राजनीति : टंडन
अंग्रेज फूट डालो और शासन करो की नीति पर चलते थे अब विपक्षी दल चल रहे है
जातिगत जनगणना केवल राजनीतिक लाभ के लिए
मोदी सरकार की एक ही नीति सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास
शिमला 10अक्टूबर 2023
भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की देश के अंदर जिस तरीके से जो तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है, जातीय जनगणना जिसका कार्य को बिहार सरकार ने शुरू किया हैं।ऐसा देश के अंदर पहली बार हुआ है, कि किसी राज्य ने इस कार्य को करने के लिए यह जनगणना करी। जातिगत जनगणना आज से पहले हमारे देश के अंदर नहीं होती थी, इसको वहां किया गया उसका क्या कारण है,उसके क्या तथ्य है, उसका नतीजा क्या निकलेगा, उससे विपक्षी दल क्या पाना चाहते है ? यह बहुत बड़ा सावल है।
इस निर्णय से हमारे देश की इकट्ठा को चुनौती मिली है, यह तय है।

उन्होंने कहा ऐसा अंग्रेज करते थे फूट डालो और शासन करो अब बिहार से नीतीश सरकार ने इसका आगाज किया है। तमाम कांग्रेस पार्टी के नेता और उनके घटक दल इसकी वह वही लूटने का काम कर रहे हैं और जातीय जनगणना कि राजनीति को बढ़ावा दे रही है।ऐसा लग रहा है कि विपक्षी दल आजादी से पहले अंग्रेजों की नीति पर चल रहे हैं।उन्होंने कहा अब हर राज्य में ऐसा होगा और यह इतना मुश्किल कार्य होगा, इसमें कितनी समस्या आएगी यह वह समझ नहीं पा रहे हैं। केवल राजनीतिक लाभ के लिए वह इस प्रकार का कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने पूरे देश में एक नजर से एक समान कार्य किया। सड़क,गैस, बिजली एवं सभी वर्गों को एक समान विकास दिय, कोई भी योजना या वर्ग यह नहीं देखा कि कौन से वर्ग, क्षेत्र, समुदाय को उसका लाभ पहुंच रहा है। इसलिए मोदी जी की एक ही नीति है सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास।उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल प्रदेश की सरकार के 10 महीने निराशाजनक रहे हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चंबा हत्याकांड, हमीरपुर में महिला उत्पीड़न, बद्दी में फायरिंग, उन्ना में खनन माफिया, सिरमौर में माफिया राज और पूरे प्रदेश में अपराधों में वृद्धि चिंता का विषय है। सुक्खू राज में हर व्यक्ति असुरक्षित महसूस कर रहा है। बाकी उनके झूठी गारंटीयों के बारे में तो सब जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *