Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, January 22, 2026
Uncategorized

रिज मैदान से शिफ्ट होगा तिरंगा झंडा, 2015 में किया गया था स्थापित, जानें वजह…

Spread the love

रिज मैदान से शिफ्ट होगा तिरंगा झंडा, 2015 में किया गया था स्थापित, जानें वजह…

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिज मैदान पर स्थापित किया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तिरंगे झंडे को रिज मैदान से हटाकर दूसरी जगह लगाने के निर्देश दिए हैं। मु जीवीख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारी दूसरी जगह तलाशने में जुट गए हैं।

टका बैंच पर हो सकता है स्थापित
बताया जा रहा है कि रिज पर लगा 100 फीट ऊंचा झंडा रिज के साथ टका बेंच पर शिफ्ट किया जा सकता है। बता दें कि देशभर से शिमला पहुंचने वाले पर्यटक झंडे की तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद करते हैं।

टका बेंच का निरीक्षण
गुरुवार को शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने लोक निर्माण और नगर निगम के अधिकारियों के साथ झंडा लगाने को लेकर टका बेंच का निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक जगह फाइनल नहीं हुई है। विधायक ने अधिकारियों को जगह का चयन जल्द करने के निर्देश दिए।

2015 में 13.55 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया था तिरंगा झंडा
साल 2015 में 13.55 लाख रुपये की लागत से तिरंगे झंडे को रिज मैदान पर स्थापित किया गया था। यह तिरंगा झंडा सवा 9 मीटर लंबा और सवा 6 मीटर चौड़ा है। इसके लिए 30 मीटर लम्बा एक ऑटोमैटिक फ्लैग पोस्ट भी बनाया गया था। वर्तमान में इसकी देखरेख नगर निगम शिमला द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *