Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 13, 2026
Uncategorized

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 मई को ‘जय हिन्द सभा’ का आयोजन करेगी शिमला ब्यूरो:27 मई, 2025

Spread the love

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 मई को ‘जय हिन्द सभा’ का आयोजन करेगी
शिमला ब्यूरो:27 मई, 2025
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 मई, 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत वीर सैनिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम ‘जय हिन्द सभा’ का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम पीटरहॉफ होटल में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के संदर्भ में आज यहां आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अजय माकन एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से पूर्व सैनिक भी भाग लेंगे।
उप-मुख्य सचेतक ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के उन वीर सैनिकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1962, 1971 और कारगिल युद्ध में प्रदेश के सैनिकों ने अद्वितीय योगदान दिया। हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिक हमेशा से ही देश की सरहदों और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देते आए हैं। पहले परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद मेजर सोमनाथ भी हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते थेे। हाल ही में शहीद हुए सूबेदार पवन सिंह जरियाल ने भी देश सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए।


उप-मुख्य सचेतक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो शहीद सैनिकों के परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती एवं पदोन्नति के मामलों में पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में केन्द्र सरकार के समक्ष हिमालयन रेजीमेंट के गठन की मांग रखी है। हिमालयन रेजीमेंट के गठन से प्रदेश के युवाओं को सेना में अपनी सेवाएं प्रदान करने के और अधिक अवसर मिलेंगे और उनकी पहाड़ी क्षेत्रों में युद्ध करने की स्वाभाविक क्षमता का सही उपयोग हो सकेगा।
केवल सिंह पठानिया ने बाद में पीटरहॉफ होटल के परिसर का दौरा भी किया, जहां जय हिन्द सभा का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *