Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sunday, May 3, 2026
Uncategorized

डॉ. शांडिल ने शूलिनी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का किया विधिवत शुभारम्भइंडियन आइडल फेम सन्नी हिन्दुस्तानी के नाम रही प्रथम सांस्कृतिक संध्या सोलन ब्यूरो: 21 जून 2025

Spread the love

डॉ. शांडिल ने शूलिनी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का किया विधिवत शुभारम्भ
इंडियन आइडल फेम सन्नी हिन्दुस्तानी के नाम रही प्रथम सांस्कृतिक संध्या
सोलन ब्यूरो: 21 जून 2025
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की।
अर्की के विधायक संजय अवस्थी प्रथम सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।


डॉ. शांडिल ने दीप प्रज्जवलित कर प्रथम सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ किया।
उन्होंने इससे पूर्व ऐतिहासिक ठोडो मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदशर्नियों का शुभारम्भ किया और प्रदर्शित उत्पादों में गहन रूचि दिखाई।


प्रथम सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आईडल फेम कलाकार सन्नी हिन्दुस्तानी के नाम रही। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के सुप्रसिद्ध कलाकार दलीप सिरमौरी, नेहा दीक्षित व अन्य हिमाचली कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर उत्तर भारत सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकारों की प्रस्तुति विशेष रूप से सराही गई।
नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, जोगिन्द्र सहाकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव कुमार, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में दर्शक इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *