Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के एक्टिविटी कैलेंडर को जारी किया शिमला ब्यूरो:23 जून, 2025

Spread the love

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के एक्टिविटी कैलेंडर को जारी किया
शिमला ब्यूरो:23 जून, 2025
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वन विभाग का गतिविधि कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर में 5 जून अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों को प्रदर्शित किया गया है। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। विभाग द्वारा प्रदेश के 1,000 शैक्षणिक संस्थानों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘बीट द प्लास्टिक’ थीम पर पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 50,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभाग द्वारा वन मित्रों, विद्यार्थियों और जनसहभागिता को सुनिश्चित करते हुए विभिन्न परिसरों और कार्यालयों में सफाई अभियान चलाए गए।


मुख्यमंत्री ने विभाग को इन पहलों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग स्वच्छ और सतत पर्यावरण की दिशा में बेहतरीन कार्य करना सुनिश्चित करेगा। उन्होंने अधिकारियों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और योजनाओं तथा नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *