Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 16, 2026
Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

तांत्रा बॉयज और कुमार साहिल सहित अन्य नामी कलाकारों ने किया लोगों का मनोरंजन
रामपुर बुशहर ब्यूरो:13 नवम्बर, 2025
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला–2025 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या आज रामपुर बुशहर में बड़े उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि रहे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथिगणों को टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नगर परिषद रामपुर ने भी सभी अतिथियों को सम्मानित किया।


आज के कार्यक्रम में साईं विद्या पब्लिक स्कूल, पदम राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, स्केरियन पब्लिक स्कूल चाटी, राज किड्स पब्लिक स्कूल, टीनी टूलस स्कूल तथा सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर के बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें लोक नृत्य, समूह गीत और नाट्य प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य कलाकारों में केदार नेगी, रामेश्वर शर्मा, रोहिणी डोगरा, डिंपल ठाकुर, किशन वर्मा, तांत्रा बॉयज और कुमार साहिल शामिल रहे, जिन्होंने अपने आकर्षक प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा,नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष मुस्कान नेगी, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी विभिन्न पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *