Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sunday, March 29, 2026
Uncategorized

संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य – न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालियाअर्की में 11.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित न्यायिक परिसर का किया लोकार्पण सोलन ब्यूरो:27 मई 2025

Spread the love

संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य – न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया
अर्की में 11.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित न्यायिक परिसर का किया लोकार्पण
सोलन ब्यूरो:27 मई 2025
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि पीड़ित को समयबद्ध एवं संतोषजनक न्याय प्रदान करना ही न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य है। न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया आज सोलन ज़िला के अर्की में नवनिर्मित न्यायिक परिसर का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।
इस न्यायिक परिसर के निर्माण पर लगभग 11.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है।
न्यायमूर्ति संधावालिया ने कहा कि एक संस्थान के रूप में हम सभी को समुचित न्याय प्रदान करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामलों का समय पर निपटारा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समयबद्ध न्याय प्रदान करने में न्याय पालिका की सहायता करें। उन्होंने कहा कि समय पर प्रदान किया गया न्याय अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों के लिए जन सम्पर्क प्रेरक है।


मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्याय तक सभी की पहुंच मूलभूत है और इस दिशा में बेहतर अधोसंरचना सहायक सिद्ध होती है।
उन्होंने कहा कि विधि एक अनूठा व्यवसाय है और अधिवक्ता एक स्थान पर एक लक्ष्य के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि पीड़ितों को सर्वश्रेष्ठ सेवा देने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि अर्की में नवनिर्मित न्यायिक परिसर न्याय पानों वालों और न्याय प्रदान करने वालों के लिए सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने आशा जताई कि यहां न्याय के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं एवं अधोसंरचना उपलब्ध होगी।


उन्होंने न्यायिक अधोसंरचना के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने इस अवसर पर कहा कि न्याय प्रक्रिया में पीड़ित, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी और न्यायिक अधिकारी मूल तत्व हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित को उचित वातावरण में समय पर न्याय मिलना चाहिए।
न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने कहा कि यह नवनिर्मित भवन सभी को समयबद्ध न्याय प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि न्याय तक सभी की पहुंच सरल बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन डॉ. अरविंद मल्होत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सुदृढ़ न्याय पालिका का होना आवश्यक है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया का नए न्यायिक परिसर के लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, प्रदेश उच्च न्यायालय के महापंजीयक भूपेश शर्मा, अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक खेनाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन आर. मिहुल शर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी अर्की ईशानी शर्मा, बार एसोसिएशन अर्की के अध्यक्ष जोगिन्द्र ठाकुर, बार एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *