Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 23, 2026
Uncategorized

लवी मेला में विभागीय प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र रामपुर बुशहर ब्यूरो:14 नवम्बरविभागीय, हस्तशिल्प, हथकरघा और धातुकाला प्रदर्शनी के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

Spread the love

लवी मेला में विभागीय प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
रामपुर बुशहर ब्यूरो:14 नवम्बर
विभागीय, हस्तशिल्प, हथकरघा और धातुकाला प्रदर्शनी के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला–2025 में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और नवाचारों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इन प्रदर्शनियों का उद्देश्य जनता को सरकारी सेवाओं, लाभकारी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों से अवगत करवाना रहा। सूचना एवं जनसंपर्क, बागवानी, कृषि, वन, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य और परिवहन विभागों के साथ एस.जे.वी.एन. तथा पशुपालन विभाग ने अपनी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने वर्तमान सरकार की व्यवस्था परिवर्तन, आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदमों तथा जनता से किए गए वादों में से डेढ़ वर्ष में पूरी की गई 10 में से 6 गारंटियों के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाने वाले कार्यक्रमों का सुसंगठित प्रदर्शन किया। पशुपालन विभाग ने रेम्बुले मेढ़ा (Rambouillet Sheep – मूल उत्पत्ति: फ्रांस) और कड़कनाथ मुर्गा सहित पशुधन संबंधी तकनीकी एवं लाभकारी जानकारी आगंतुकों को उपलब्ध करवाई।

बागवानी विभाग ने हाई डेंसिटी प्लांटेशन, बागवानी यांत्रिकीकरण, माइक्रो इरिगेशन तथा प्रमाणित पौधशालाओं से संबंधित जानकारियाँ दीं। कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, फसल विविधिकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) तथा मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड से संबंधित सेवाओं का परिचय करवाया। जल शक्ति विभाग ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण कार्यक्रम, पेयजल गुणवत्ता प्रबंधन तथा सौर पंपिंग प्रणाली से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं। विद्युत विभाग ने ऊर्जा संरक्षण एवं उपभोक्ता सेवाओं के बारे में जानकारी दी, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविरों और स्वास्थ्य योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया, जबकि परिवहन विभाग ने सुरक्षित यातायात एवं ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जनता को जागरूक किया। एस.जे.वी.एन. ने अपनी ऊर्जा परियोजनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों का विस्तृत प्रदर्शन किया। आगंतुकों ने सभी विभागीय स्टॉलों को अत्यंत उपयोगी, जानकारीपूर्ण और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। विभागीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता में उद्यान (बागवानी) विभाग प्रथम, कृषि विभाग द्वितीय तथा जल शक्ति विभाग तृतीय स्थान पर रहे। हस्तशिल्प प्रतियोगिता में राम सिंह प्रथम, टेक सिंह राणा द्वितीय और बोसी गुतला तृतीय स्थान पर रहे। हथकला प्रतियोगिता में यश गोवी प्रथम, चंद्र सिंह द्वितीय और मनी ठाकुर तृतीय रहे। चापू कला प्रतियोगिता में हेला राम सैनी प्रथम, लोतम सैनी द्वितीय और राम दास सैनी तृतीय स्थान पर रहे।लवी मेला के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन प्रदर्शनियों में विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि और स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *