Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Saturday, March 28, 2026
Uncategorized

आपदा राहत कोष के लिए एक्स सर्विसमेन लीग ने किया 70 हजार रुपए का चैक भेंट सोलन ब्यूरो: 02 दिसम्बर 2025

Spread the love

आपदा राहत कोष के लिए एक्स सर्विसमेन लीग ने किया 70 हजार रुपए का चैक भेंट
सोलन ब्यूरो: 02 दिसम्बर 2025
एक्स सर्विसमेन लीग सोलन, धर्मपुर कण्डाघाट, सुबाथू, सायरी, ममलीग तथा जुब्बड़हट्टी द्वारा आज यहां आपदा राहत कोष के लिए 70 हजार रुपए का चैक भेंट किया गया।लीग ने यह चैक सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा को भेंट किया।
मनमोहन शर्मा ने आपदा पीड़ितों के लिए आपदा राहत कोष में योगदान देने के लिए एक्स सर्विसमेन लीग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि एक्स सर्विसमेन लीग के यह प्रयास अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित करेंगे।


इस अवसर पर सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर नरेश कुमार कौंडल, कण्डाघाट लीग के अध्यक्ष वेटरन देव प्रकाश, सुबाथू लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर दीपक तमांग, धर्मपुर लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर यशपाल, सोलन सब यूनिट के अध्यक्ष दिला राम पंडियार, पूर्व सैनिक लीग सोलन एवं शिमला के मीडिया प्रभारी वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *